विदिशा नगर: मामूली कहासुनी में बहा खून, युवक की हत्या से दहला जतारपुरा
शहर के जतारपुरा क्षेत्र में गुरुवार रात मामूली विवाद के चलते 23 वर्षीय शुभम मराठा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार शुभम अपने भाई के साथ घर लौट रहा था, तभी रोहित मराठा से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि रोहित और उसके साथियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शुभम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।