चितरा कोलियरी मजदूरों ने मासिक वेतन भुगतान में देरी पर गुरुवार दोपहर 3 बजे कोलियरी कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेतृत्व में मुख्य वर्कशॉप, गिरजा गेट व गेस्ट हाउस तक मार्च करके ECL प्रबंधन के रवैये को कोलियरी का निजीकरण करने का साजिश करार दिया। अल्टीमेटम देते प्रबंधन की मनमानी बर्दाश्त नहीं होने व उग्र आंदोलन की बात कही।