पन्ना: शादी के सालभर बाद ही उजड़ा हंसता-खेलता परिवार; युवक ने अचानक जहर खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस।
Panna, Panna | Jun 14, 2026 पन्ना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सबदुआ गांव में पेशे से ड्राइवर, युवक राजेंद्र साहू ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महज एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना से हंसते-खेलते परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।