थाना क्षेत्र सौताडीह गांव से बीती रात गिरफ्तार की गए अदालती शिकायत मामले के वारंटी गुंजेश कुमार को पुलिस ने बुधवार को 12 बजे दिन में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की वारंटी गुंजेश कुमार बहुत दिनों से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया।