कजरैली पुलिस ने बीते देर शाम इलाके के दराधी गांव से नौ लीटर देसी शराब के साथ तस्कर सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसे बुधवार को करीब चार बजे जेल भेज दिया गया।इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष गौतम ने की। उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बल के साथ लगातार क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है।