बड़गांव: उदयपुर देहात में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजाति गौरव दिवस कार्यशाला का आयोजन
उदयपुर देहात में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजाति गौरव दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के संघर्ष, आदिवासी समाज के अधिकारों और संस्कृति संरक्षण पर चर्चा हुई। उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।