बरेली: हरिद्वार से लौटते वक्त बरेली के 2 कांवड़ियों की मुरादाबाद में पिकअप की टक्कर से हुई मौत, एक गंभीर रूप से हुआ घायल
बरेली के तीन युवक हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे, तभी मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र में पराग फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आंवला के करूआ ताल गांव निवासी आकाश (19) और माधव राम (20) की मौके पर मौत हो गई, जबकि अमर सिंह (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।आकाश का शुक्रवार को जन्मदिन था और वह इंटरमीडिएट का छात्र था।