महनार: बिशनपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
महनार थाना क्षेत्र के बिसनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिसनपुर वार्ड संख्या 2 निवासी स्वर्गीय अर्जुन चौधरी की 55 वार्षिय पत्नी अंजली देवी की सोमवार को मौत हो गई थी।