मेरठ: ब्रह्मपुरी में बेकाबू कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 500 मीटर तक मचाया उत्पात; पिकअप चालक हुआ घायल
Meerut, Meerut | Jul 2, 2026 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बेकाबू कार ने जमकर कहर बरपाया। सरस्वती लोक कॉलोनी के अंदर से लेकर नगर निगम कार्यालय के बाहर तक करीब 500 मीटर के दायरे में कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मालवाहक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो बाइक और दो मालवाहक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर