घाटमपुर: साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा में खेत पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े
साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा में खेत पर कब्जे को लेकर शुक्रवार दोपहर 3 बजे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया दोनों पक्षों को बताया गया थाना समाधान दिवस पर राजस्व अधिकारियों के समक्ष जमीन के प्रपत्रों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें तथा तब तक यथास्थिति बनाकर रखें। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।