तितावी पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले आरोपी सागर पुत्र धर्मवीर को उसके गांव भमेला से गिरफ्तार किया। आरोपी काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। मामला तब उजागर हुआ जब आरोपी की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।