बदायूं: दौरी निरोत्तमपुर गांव में ट्यूबवेल पर विद्युत करंट की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 29, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के दौरी नरोत्तमपुर गांव का रहने वाला 16 वर्षीय भरतपाल पुत्र रामदास की ट्यूबवेल पर बिजली करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।