समस्तीपुर: रामपुर गांव में खेलने के दौरान कुर्सी लिए हुए छत से गिरा एक बच्चा नाजुक हालत में लाया गया अस्पताल
वारिसनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव मैं खेलने के दौरान कुर्सी लिए हुए छत से एक बच्चा गिरकर हुआ जख्मी।बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां नाजुक हालत देख डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। गांव की रहने वाली रूबैना खातून ने बताया कि उनके रिश्तेदार का बच्चा शनिवार के दिन घर के छत पर कुर्सी लिए हुए खेल रहा था।