सरमथुरा: जंगलों में 'स्पीड किंग' की दस्तक, शिकार करते कैमरे में कैद हुआ कूनो का चीता
जंगलों में इन दिनों एक अनोखा मेहमान चर्चा का केंद्र बना हुआ है। कूनो नेशनल पार्क से विचरण करते हुए धौलपुर पहुंचे चीते का शिकार करते हुए वीडियो सामने आया है, जिसने वन विभाग से लेकर ग्रामीणों तक सभी की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वीडियो में चीता एक मवेशी का शिकार करता साफ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले यह चीता मध्यप्रदेश के कूनो क्षेत्र से निकलकर धौलप