मरवाही: माड़ाकोट गांव के पास सड़क पार करते दिखे 4 हाथियों का दल, विभाग निगरानी में जुटा
मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। हाथियों का दल पिछले कई दिनों से मरवाही वन क्षेत्र में विचरण कर रहा है। बुधवार शाम 6 बजे जानकारी के अनुसार हाथियों का दल माड़ाकोट के जंगल में दिन भर विश्राम करने के बाद शाम को विचरण करते सड़क पर पहुच गया जहां माड़ा कोट गांव के पास सड़क पार कर कुम्हारी की ओर रुख किया ।