जहाज़पुर: विधायक गोपीचंद मीणा ने शक्करगढ़ में विकास कार्यों के शिलान्यास किए
जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने आज मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शक्करगढ़ में विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान शक्करगढ़ विद्यालय में प्रार्थना स्थल टीन शेड व कक्षा-कक्ष निर्माण, राप्रावि पन्ना का खेड़ा में सीसी ब्लॉक व मरम्मत कार्य सहित कई सड़कों के निर्माण कार्य शुरू किए गए।