सीतापुर: रसौरा गांव में तेज आंधी तूफान के चलते मकान की छत पर खड़ा व्यक्ति हवा में उड़ गया, सड़क पर गिरकर हुआ घायल
जनपद के रसौरा गांव में तेज आंधी तूफान के चलते एक व्यक्ति अपनी मकान की छत के ऊपर खड़ा था तभी वह हवा में उड़ गया और सड़क के ऊपर सर के भल जा गिरा। जिसके चलते व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया परिवार वाले आनंन फानन में जिला अस्पताल में लाकर बुधवार को भर्ती कराया यहां पर डॉक्टर ने इलाज किया हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।