मेदिनीनगर (डालटनगंज): बिचका गांव में स्कूल नहीं जाने पर पिता ने बेटे को डांटा,गुस्से में खा लिया जहरीला पदार्थ,mmch में भर्ती
गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के बीचका गांव में स्कूल नहीं जाने पर पिता की डांट का एक किशोर पर काफी बुरा असर पड़ा। उसने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेदिनी नगर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। किशोर की पहचान 17 वर्षीय कुलदीप कोरवा पिता रमेश कोरवा के रूप में हुई है।