पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व राज्यपाल स्व. डॉ. राजेंद्र कुमारी बाजपेयी की 102वीं जयंती प्रयागराज के राम बाग इलाके में रविवार संमय 11 बजे हर्षोल्लास से मनाई गई। समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 'डॉ. राजेंद्र कुमारी बाजपेयी अमर रहें' के नारों से परिसर गूंज उठा। वे 'आयरन लेडी' की करीबी और एक सशक्त राजनेता थीं।