राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने मध्य प्रदेश विधानसभा में मक्का का समर्थन मूल्य और खरीदी ना होने का मुद्दा उठाया। 2 दिसंबर को विधायक कार्यालय से बताया गया, सरकार ने मक्का का MSP 2400 रुपए प्रति कुंटल घोषित किया, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने खरीदी का प्रस्ताव नहीं भेजा। किसान कम दामों में मक्का बेचने को मजबूर है, विधायक ने पूछा, गलती किसकी इसका जिम्मेदार कौन है।