टिकारी: टिकारी थाना में मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधिकारी ने लाइसेंस धारी के साथ की शांति समिति की बैठक जुलूस को लेकर दिया जरूर
Tikari, Gaya | Jun 21, 2026 मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर टिकारी थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन रविवार को हुआ। जुलूस निर्धारित मार्ग एवं तय समय के अनुसार निकालने का निर्देश सभी लाइसेंस धारी को दिया गया। वही डीजे, भड़काऊ नारे और आपत्तिजनक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश अधिकारी ने सभी को दिया। सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की।