मोहनलालगंज: पेट्रोल लेकर लौट रहे युवक पर हमला, गाली-गलौज और मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
लखनऊ के कोतवाली गोसाईगंज क्षेत्र में पेट्रोल लेकर लौट रहे युवक पर रास्ते में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम शाहन खेड़ा निवासी सुदीप पुत्र त्रिभुवन प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे वह खुजौली से पेट्रोल लेकर लौट रहा था, तभी उसकी गाड़ी में टक्कर मारकर एक युवक ने रास्ता रोक लिया।