मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में बड़ा खुलासा, 9 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
लखनऊ में मोहनलालगंज थाना पुलिस ने 9 बीघा कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले मुख्य षड्यंत्रकारी, 25 हजार रुपये के इनामी अमरीश तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि असली मालिकों की जगह फर्जी व्यक्तियों को खड़ा कर कूटरचित आधार कार्ड व दस्तावेजों के सहारे दो बार जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराई।