पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल, नर्मदापुरम में मनीष शंकर शर्मा सपोर्ट फाउंडेशन और भोपाल के स्काई फ्लायर्स इंस्टी ट्यूशंस के सहयोग से शुक्रवार को करीब 1 बजे हाथ से ग्लाइडर प्लेन बनाने की एक रोचक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में पंडित रामलाल शर्मा सीबीएसई स्कूल बुधवाड़ा और पंडित रामलाल शर्मा स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुए।