फतेहपुर: लखनऊ बायपास में तेज रफ्तार लोडर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, रिक्शा चालक सहित 2 महिलाएं घायल, पुलिस मौके पर मौजूद
फतेहपुर जिले के लखनऊ बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसमें बैठी दो महिलाएं भी घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोडर तेज गति से जा रहा था, तभी उसने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मारी