समस्तीपुर जिला के मूसापुर में डोमिनोज के डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की गई। पाहेपुर निवासी नितेश कुमार ने बताया कि कस्टमर के द्वारा थर्ड फ्लोर पर डिलीवरी करने को कहा गया कंपनी के गाइडलाइन के अनुसार कस्टमर को मैं नीचे बुलाकर डिलीवरी लेने की बात कही जिस पर नाराज कस्टमर ने मेरे साथ मारपीट किया है। घायल डिलीवरी बॉय का समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।