सिरोही: सरूपगंज में राम कथा के आठवें दिन का आयोजन, चित्रकूट में भरत-राम संवाद, सीता हरण और शबरी प्रसंग सुनाया गया
काशी विश्वनाथ गौ शाला परिसर में राम कथा के आठवें दिन गुरुवार दोपहर 1 बजे चित्रकूट में भरत राम संवाद, सीता हरण, शबरी प्रसंग सुनाया गया। व्यास पीठ पर से कथा वाचक महंत लालदास महाराज ने कथा में कहा कि कथावाचक भरत के महान त्याग, राम के प्रति उनके प्रेम और निष्ठा की व्याख्या करते हैं, जिसमें वे बताते हैं कि कैसे भरत ने अयोध्या का राज्य लौटाने के लिए तपस्या की।