गिरिडीह: सीसीएल क्षेत्र के बनियाडीह ग्राम में राधा कृष्ण मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों की शिव मंदिर प्रांगण में बैठक
सीसीएल क्षेत्र के बनियाडीह ग्राम में शिव मंदिर प्रांगण में राधा कृष्ण मंदिर निर्माण को लेकर रविवार को 11 बजे ग्रामीणों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई ।बैठक में मंदिर निर्माण समेत भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई ।इस बाबत बताया गया कि आगामी 27 अप्रैल को राधा कृष्ण मंदिर को लेकर भूमि पूजन किया जाएगा इस कार्यक्रम को धूम धाम से मनाने को लेकर समिति बनाई गई।।