हज़ारीबाग: बिष्णुगढ़ कांड: मासूम हत्या पर विधायक प्रदीप प्रसाद का न्याय संकल्प
हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के बाद विधायक प्रदीप प्रसाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग करते हुए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की बात कही। साथ ही परिवार को आर्थिक मदद दी और मुंबई में रह रहे पिता को बुलाने की व्यवस्था भी कराई। विधायक ने न्याय दिलाने का संकल्प दोहराया।