अनूपपुर: मानसून को लेकर अलर्ट: अनूपपुर में 24 घंटे संचालित होगा जिला कंट्रोल रूम
आगामी मानसून और संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने के लिए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिला स्तरीय आपदा नियंत्रण कक्ष सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 56 में स्थापित यह कंट्रोल रूम 24 घंटे दूरभाष और ई-मेल के माध्यम से मॉनिटरिंग करेगा।नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है।