फतेहपुर: मलवा में शादी का कार्ड बांटने जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के सनगांव सैनीपुर निवासी 23 वर्षीय चंद्रभान अपने भाई की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए घर से बाइक से निकले थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह शाह के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल