भिंड नगर: नीम गांव के पास जंगली सूअर से टकराई शिक्षकों की बाइक, पति-पत्नी घायल होकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
भिंड। जिले के नीमगांव के पास सोमवार सुबह स्कूल में अटेंडेंस लगाने जा रहे शिक्षक दंपत्ति सड़क हादसे का शिकार हो गए। बीच रास्ते में उनकी बाइक अचानक एक जंगली सूअर से टकरा गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार शिक्षक धर्मेंद्र शर्मा एवं उनकी पत्नी गिरजा पुरोहित आज अपने विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया