दमोह: जबलपुर नाका क्षेत्र में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को गोली मारकर लगाया मौत को गले, कारण अज्ञात जांच मे जुटी पुलिस
Damoh, Damoh | Apr 6, 2024 दमोह जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शराब दुकान के पास एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई वहीं आनन फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां मौजूद डॉक्टर ने जबलपुर नाका निवासी मनोज पिता मुन्ना असाटी को मृत घोषित कर दिया। साथ ही घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।