मुरैना नगर: मुरैना जिला जेल में सजेगा भाईदूज का टीका, 5 मार्च को बंदियों से बहनें करेंगी मुलाकात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुरैना जिला जेल में 5 मार्च को भाईदूज पर बंदियों की बहनों से मुलाकात और टीका कार्यक्रम होगा।आज बताया की नाम सुबह 7 से 12 बजे तक दर्ज होंगे और पंजीकृत बहनों को ही दोपहर 3 बजे तक प्रवेश मिलेगा। मोबाइल व अन्य प्रतिबंधित सामग्री लाना वर्जित रहेगा। सभी व्यवस्थाएं सीसीटीवी निगरानी में होंगी और नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।