ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे के खरौआ कुंआ में दिखी हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की तस्वीर, हिन्दू समुदाय के लोगों ने अजादारों को पिलाया पानी
ऊँचाहार कस्बे के खरौआ कुंआ में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हिन्दू मुस्लिम भाईचारे का नजारा दिखा,जब मातम कर रहे अजादारों को भीषण गर्मी के बीच हिन्दू समुदाय के लोगों ने पानी पिलाया।इमाम हुसैन की शहादत की याद में खासतौर पर सिया मुसलमान मातम कर शोक मनाते हैं।इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता समेत हिन्दू समुदाय के युवकों ने अजादारों को पानी की बोतल दी