पंडरिया: वनांचल ग्राम महिडबरा में अब तक धान की खरीदी शुरू नहीं हुई, टोकन कटाने किसान लगा रहे केंद्र का चक्कर
कवर्धा जिले के कुकदूर समिति के महीडबरा उपार्जन केंद्र में धान खरीदी शुरू हुए 12 दिन बीत चुके हैं, मगर अब तक धान तौलने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इससे किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। टोकन कटवाने के लिए किसान रोज़ समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन व्यवस्थाओं के अभाव में उन्हें मायूसी का सामना करना पड़ रहा है।