बहराइच: रेहुआ मंसूर में बोर्ड में प्लग लगाने के दौरान करंट लगने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा हाहाकार
एक घर में मंगलवार शाम अधेड़ बोर्ड मे प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान करंट लगने से बेहोश हो गए। परिजन आनन फानन में उन्हे अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामगांव थान क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी बृजेंद्र नाथ मिश्रा (55) पुत्र चंद्र कांत मिश्रा मंगलवार शाम को घर के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहे थे। तभी वह करंट की चपेट में आ गए। और मौत हो गई