महाराजगंज: टांडा के पास ट्रक से गिरी सीढ़ी से बाइक सवार महिला घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
12 जून शुक्रवार की रात्रि 8 बजे ट्रक से निकलकर बाइक सवार महिला के ऊपर गिर गई।महिला सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे आसपास के लोग एवं पति के द्वारा एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।