राजगढ़: राजगढ़ जिला मुख्यालय पर नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी
राजगढ़ जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नियमितीकरण, वेतन विसंगति सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बिना तले दोपहर 1:00 से जिला अस्पताल परिसर में ही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। इस दौरान बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।