टाटगढ़: भाटियो का बाड़िया गांव में 15 फीट लंबा अजगर पकड़कर जंगल में छोड़ा
Tatgarh, Ajmer | Aug 26, 2024 सोमवार शाम को भाटियो का बाड़िया गांव में एक खेत के अंदर करीब 15 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कम मच गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही अजगर को आधे घंटे की मशक्कत के बाद पकड़कर प्लास्टिक के कट्टे में डालकर गांव से दूर घने जंगल में छोड़ दिया गया । ग्रामीणों ने बताया कि अजगर से कोई नुकसान नहीं हुआ है।