महोबा: अस्थोन गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Sep 30, 2025 मवई गांव निवासी 50 वर्षीय अरविंद अपने समधी मौदहा निवासी 52 वर्षीय कमलेश के साथ बाइक में सवार होकर अस्थोन गांव से निमंत्रण कर वापस घर लौट रहे थे। तभी अस्थोन के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों समधी घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर की देखरेख मे दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।