उल्लेखनीय है कि दिनांक 03 मार्च 2026 की सुबह फतेहगढ थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय एक नाबालिग बालक के लापता होने पर दिनांक 03 मार्च 2026 को ही बालक के पिता द्वारा फतेहगढ़ पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 38/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालक की तलाश प्रारंभ की गई ।