पंचकूला: हंगोली गांव में एडवोकेट विजय बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक, कांग्रेस पार्टी की नीतियों बारे दी जानकारी
हंगोली गांव में आज कांग्रेस के नेता एडवोकेट विजय बंसल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कांग्रेस नेता विजय बंसल के द्वारा ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत करवाया गया। विजय बंसल ने कहा कि हरियाणा में गठबंधन सरकार से आज हर वर्ग दुखी है।