पंचकूला: के के फॉर्म कालका में कांग्रेस पार्टी की जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन हजारों कार्यकर्तागण मीटिंग में पहुंचे।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता पूर्व मेयर पंचकूला मनवीर कौर गिल के नेतृत्व में सोमवार को पिंजौर कालका के मध्य बने के के फॉर्म में जिला स्तरीय कोंग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया गया था। इस मौके पर यहां हजारों कार्यकर्ताओं और लोगों ने मीटिंग में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मीटिंग को मेरा हल्का मेरा परिवार थीम रखा गया था।