पंचकूला: सेक्टर-1 में हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने युवा न्याय गारंटी को लेकर प्रेस वार्ता की
सेक्टर 1 रेड बिशप में हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने युवा न्याय गारंटी को लेकर एक पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आती है तो युवाओं के लिए कांग्रेस पार्टी भर्ती भरोसा, पक्की नौकरी, श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और युवा रोशनी जैसे काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस समय युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।