बेंगाबाद: बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, महिलाओं ने बिरसा चौक सौंदर्यीकरण व प्रतिमा पुनर्निर्माण की उठाई मांग।
फूलों झानो तिरला नहावर सुसार बैंसी के तत्वावधान में मंगलवार को 1 बजे भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ बिरसा चौक में मनाई गई। इस अवसर पर समिति की महिलाओं ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनके संघर्ष, बलिदान और आदिवासी स्वाभिमान की विरासत को याद किया।