मध्यप्रदेश के बड़वाह मे मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर नगर के अति प्राचीन सिद्धपीठ कालिका माता मंदिर में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। नगर के पडाली नदी तट स्थित मंदिर परिसर में मंगलवार को सुबह से वैदिक मंत्रोच्चार, के साथ हवन-पूजन किया गया व माता के विशेष शृंगार एवं महाआरती के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।