जबलपुर: हाईकोर्ट के आदेश की धज्जियां, PWD बना रहा अपर रेस्ट हाउस, गरीब का घर तोड़ा, 200 साल पुराना पेड़ भी कटा
विश्व पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों को खुलेआम दरकिनार कर लोक निर्माण विभाग द्वारा नया निर्माण कराया जा रहा है। नर्मदा नदी के 300 मीटर के दायरे में नए निर्माण पर प्रतिबंध के बावजूद मार्बल रॉक के पास अपर रेस्ट हाउस का नया भवन निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। कांग्रेस ग्रामीण सचिव पूर्व युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष चमन राय ने