चूरू: झुंझुनू जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार चोरी का आरोपी सदर पुलिस को चकमा देकर गांव रामसरा के पास से हुआ फरार
Churu, Churu | Aug 20, 2024 चूरू की सदर थाना पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गये। पुलिस ने नाकाबंदी भी कार्रवाई लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी सुनील झाझड़िया भी मौके पर पहुंचे।