चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में ट्रेनी नर्स से छेड़छाड़ का आरोपी नर्सिंग आफिसर गिरफ्तार, विभाग ने रविवार को किया था सस्पेंड
Churu, Churu | Aug 20, 2024 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में 20 वर्षीय ट्रेनी नर्स से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी नर्सिंग आफिसर सुभाषचंद्र सिहाग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने राजपुरा गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीमों के द्वारा आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही थी। मामले की जांच कर रहे डीएसपी सुनील झाझड़िया ने मामले की जानकारी दी।